विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अपने छोटे बच्चे के साथ सामान लेने काशीपुर आये युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ग्राम सरवरखेड़ा, काशीपुर निवासी रियासत पुत्र शफीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई लियाकत (37 वर्ष) दिनांक 22.06.2025 कोकी दोपहर के लगभ्ग 12ः30 बजे किसी कार्य हेतु आर्यनगर रोड, राधेश्याम बिल्डिंग के पास, काशीपुर अपने छोटे बच्चे अदनान के साथ सामान लेने आया था, तभी वहाँ विकास यादव, संतोष चौधरी व उनके 2 साथी आये और बिना किसी कारण उसके भाई पर धारदार हथियार व लाठी-डण्डों से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश गया तथा उसके सिर व शरीर में खुली व गुम चोटें आयीं हैं। आस-पास के लोगों को आता देख उक्त लोगों ने उसके भाई को धमकी देते हुये कहा कि आज तो तू बच गया लेकिन भविष्य में जहाँ मिलेगा जान से मार देंगे, कहकर चले गये।
रियासत ने बताया कि अदनान ने उसे फोन करके उक्त घटना के बारे में जानकारी दी तो वह तुरन्त मौके पहुँचा और अपने भाई को सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहाँ डाक्टर ने उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। उसके भाई का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उसके भाई को उक्त लोगों से जान-माल का खतरा है । उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
रियासत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विकास यादव, संतोष चौधरी तथा उनके 2 अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई प्रकाश चंद्र के हवाले की है।



