spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

काशीपुर : 4 अगस्त को उदयराज कॉलेज में लगेगी कोवैक्सीन की दूसरी डोज, इन जगहों पर लगेगी कोविशील्ड

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कल 4 अगस्त 2021 को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक शहर के केवल 1 सेंटर में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जायेगी। वहीं, अन्य 6 जगह कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई जायेगी।

उदयराज हिन्दू इंटर कालेज में 18 वर्ष से ऊपर के 400 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जायेगी।

अग्रवाल सभा में कोविशील्ड की 300 प्रथम डोज तथा 100 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

काशीपुर मोबाइल टीम-2 द्वारा कोविशील्ड की 300 प्रथम डोज तथा 100 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

उदयराज हिन्दू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह में कोविशील्ड की 1000 प्रथम डोज तथा 200 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

काशीपुर मोबाइल टीम द्वारा कोविशील्ड की 1000 प्रथम डोज तथा 300 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

पीएचसी नारायण नगर में कोविशील्ड की 1000 प्रथम डोज तथा 300 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

नारायण नगर कलस्टर टीम (ओम विहार कालोनी) में कोविशील्ड की 500 प्रथम डोज तथा 200 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles