spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिये हजारों

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक ऑनलाइन वेबसाइट ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से हजारों रुपए ठग लिये। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौहल्ला खालसा निवासी अमित गोला पुत्र रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी के लिए एप्लाई किया था तथा एचडीएफसी बैंक के खाते से ऑनलाइन माध्यम से उक्त वेबसाइट पर दिए गए खाते में 40700 रूपये ट्रांसफर करवाए तथा उक्त वेबसाइट द्वारा बताई गई जगह पर गया और वहां पहुंचकर कंपनी के उस एक्जीक्यूटिव से फोन कर बात की। परंतु मिल नहीं पाया। जिसके कुछ दिन बाद उनका फोन नंबर बंद हो गया। वेबसाइट पर दी गई ईमेल पर मेल करने पर उसका जवाब न मिलने के कारण किसी माध्यम से दी गई अधिकारी की जानकारी प्राप्त की जो गलत साबित हुई। अमित ने पुलिस से कार्रवाई कर उसके पेसे वापिस दिलाये जाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने अमित गोला की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles