मेयर दीपक बाली के गीत ‘कभी अलविदा ना कहना’ ने लूटी वाहवाही
विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम ‘रंग-तरंग’ संगीत संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम काशीपुर के मेयर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा एवं मंच के संरक्षक गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों शालिनी कचौड़िया, अमित शर्मा, मयंक शर्मा, श्वेता नागर एवं गायत्री नागर ने सरस्वती वंदना ‘हे शारदे मां’ प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया, इसके बाद मंच का शीर्षक गीत ‘नव रूप नवरंग नव कल्पना’ जो महेंद्र लोहिया, संगम पंत, अमन बाली, गायत्री नागर, देवांश शर्मा, गौरी शर्मा, अमित शर्मा, अर्पिता पंत एवं देव बाली ने प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात रंगारंग एवं धमाकेदार गीतों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्षा एवं जानी-मानी गायिका गीतिका पंत अरोरा ने फिल्म हिना के गीत- ‘मैं हूं खुश रंग हिना, आजा रे माही तेरा रस्ता उड़ींच दिया’ गीत के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
वहीं मेयर दीपक बाली ने ‘चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा ना कहना।’ गाने के साथ संगीत की शाम को और सुनहरा बना दिया।
गीतों का सिलसिला यहीं नहीं रुका, देश विदेशों में अपनी गायकी तथा बड़ी बड़ी फिल्मी हस्तियों के साथ गीत गा चुके काशीपुर के अपूर्व पंत ने – पग घुंघरू बांध मीरा नाची गाने की शानदार प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। वहीं अपने गानों से सभी का मन मोहने वाले गायक संकल्प गुड़िया, अपूर्व पंत और गीतिका पंत अरोरा ने – कब आओगे कब आओगे, जिस्म से जान जुदा हो तब आओगे, देर न हो जाए कहीं देर ना हो जाए, महान संगीतकार स्व. रविन्द्र जैन साहब को ट्रिव्यूट देकर गीत की एक साथ प्रस्तुति देकर संगीत की शाम को और हसीन बनाया।
वहीं संकल्प गुड़िया के- वदन पे सितारे गीत को काफी पसंद किया गया। मुकेश के गानों के लिए चिर-परिचित गायक अतुल अग्रवाल ने – मैंने तेरे लिए ही सात रंग के सपने चुने, सपने सुरीले सपने, गीत की धमाकेदार प्रस्तुति दी। कुमकुम नागर और मौ. रिजवान ने – एक प्यार का नगमा है। नवचेतना के पुराने दिग्गज गायक विमल गुड़िया, पंकज पंत, शरद अरोरा, सौरभ शर्मा, डॉ. आरती अग्रवाल, नफीस सिद्दीकी, शालिनी कचौड़िया एवं कुमकुम नागर, समेत गायकों ने – लहराये यह तेरा आंचल सावन के झूलों जैसा। रंग बसंती अंग बसंती छा गया मस्ताना मौसम आ गया। ‘अटक अटक झटपट पनघट पर चटक मटक एक नार नवेली’ गीतों की सामूहिक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं देव बाली, अर्पित पंत, देवांश शर्मा ने – ‘गोपियों संग घूमें कन्हैया,राधा तेरी चुनरी,राधा तेरा झुमका।’ गाने की एक साथ प्रस्तुति दी। अमन बाली तथा मौ. नफीस ने – यम्मा यम्मा, यह खूबसूरत शमां’ गाने की शानदार प्रस्तुति दी। डॉ. आरती अग्रवाल एवं रवि भटनागर ने -‘हवा के साथ साथ’ गीत तथा आयुषी गुप्ता व रिया प्रजापति ने सोलो डांस की शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
मंच अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा, अमित शर्मा, सौरभ शर्मा एवं रोहणी शाह ने ‘रंग बरसे एवं होली खेले रघुवीरा अवध में’ गीत से धमाकेदार प्रस्तुति दी। वहीं शादाब सिद्दीकी एवं गौरी शर्मा ने ‘तूने ओरे जिया’ प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
मंच के कलाकार शारिक सिद्दीकी एवं मंच के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने हास्यात्मक शायरी एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इससे पूर्व प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं श्रोताओं का चंदन का तिलक लगाकर एवं टाइटल से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा मुख्य अतिथि मेयर बाली एवं अनुपम शर्मा ने रंग तरंग संगीत कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में नवचेतना समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन सचिव विकल्प गुड़िया एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन बहुत ही अनोखे अंदाज के साथ मंच के युवा कलाकार अपूर्व पंत एवं श्वेता नागर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उद्योगपति एवं मंच के संरक्षक योगेश कुमार जिंदल, प्रमोद अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, लता शर्मा, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, मुक्ता सिंह, प्रमोद कुमार तोमर, मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. मनोज आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, सुशील गुड़िया, महेंद्र लोहिया, बृजेश कुमार गुप्ता, विजय चौधरी, शिव प्रताप चौहान, डॉ. केके अग्रवाल, डॉ.वीना जोशी, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता, दिवाकर यादव, हरिओम अग्रवाल, विधु शेखर शर्मा, पंकज टंडन, निशित गुड़िया डॉ. केवल कुमार, डॉ. कीर्ति पंत, डॉ. योगराज सिंह, पंकज शील संतोष मेहरोत्रा, सरित चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, सुरेश शर्मा जंगी, डॉ. गिरीश तिवारी, केएस कपूर, डॉ. वशिष्ठ, सुधा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, संतोष गुड़िया, पूनम मेहरोत्रा, कल्पना गुड़िया, बीना मेहरोत्रा, रीता कचौड़िया रीना गुड़िया, सुषमा गुप्ता मेघा गुड़िया, संजय गुप्ता, ऋचा गुप्ता, डॉ. शुभ्रा शर्मा, संजय पंत, दीपक गुप्ता, बृज शर्मा, अब्दुल समद, मनोज कौशिक, अमित शर्मा, गौरव गर्ग, मनोज मिश्रा, हिमांशु बंसल, निश्चित रंजन तिवारी, राजीव अग्रवाल, डॉक्टर सचिन गुप्ता, शोभित अग्रवाल, सुमित शंकर अग्रवाल, जया अजीत शर्मा, कुमकुम राजपूत, दिव्या चतुर्वेदी, मनोरमा चतुर्वेदी, सुनीला चतुर्वेदी कौशलेश गुप्ता, आकाश गर्ग, प्रेम शर्मा, प्रभजोत कालरा, सुरेश शर्मा, विनीत गुड़िया, इकबाल अदीब, शोभित गुड़िया, विनोद जोशी, विनोद मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, राजेश कुमार, उमेश जोशी, प्रदीप जोशी, अतुल असावा, विकास अग्रवाल, शरद मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, संदीप चतुर्वेदी, राकेश मेहरोत्रा, शरद पंत, मनोज पांडे समेत श्रोतागण मौजूद रहे।



