spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर : पिलर सीधा करना पड़ा भारी, हो गई बाप-बेटे की पिटाई

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने खेत में पिलर सीधा करने पर अपने पड़ोसियों पर उसकी व उसके नाबालिग बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतापपुर, काशीपुर निवासी परमजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 25/07/2025 को दिन के 12 बजे के आसपास वह और उसका नाबालिग बेटा दलजीत अपने खेत में खाद डाल रहे थे। खेत में जाने वाले रास्ते पर हरवंश सिंह निवासी प्रतापपुर द्वारा पिलर लगाया गया था जो रास्ते पर तिरछा पड़ा हुआ थ और रास्ते में आने जाने में परेशानी पैदा कर रहा था।

परमजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही उसके द्वारा उक्त पिलर को सीधा किया गया तभी उसके खेत में सोहन सिंह व उसकी पत्नी सरबजीत कौर व बेटा हरवंश और बहू निर्मल कौर आ गये और आते पूरा परिवार हम दोनों बाप-बेटेे को मारने लगा, उन्होंने उसके नाबालिग लड़के को भी नहीं छोड़ा और उसे बड़ी बेरहमी से मारा। हरवंश ने उसके हाथ की अंगुली अपने मुंह से चबा डाली और उसे लात घूंसों से बहुत मारा। इस मारपीट के दौरान उन्हें चोटें आई हैं।

परमजीत ने बताया कि जब दोनों बाप बेटे अपने टैक्टर से जा रहे थे तो उन सभी लोगों ने पीछे से उनके ऊपर पत्थर से हमला किया। उसे और उसके परिवार को उक्त लोगों से जान माल का खतरा बना हुआ है। उक्त लोगों ने घर को जाते समय उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परमजीत सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह सामंत के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles