spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

काशीपुर: पुलिस ने पकड़ी 20 पेटी 8 पीएम गोल्ड अवैध शराब

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 20 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। राईस मिल की नौकरी की पगार में घर नहीं चला तो उसने शराब की तस्करी शुरु कर दी।

आज दिनांक 25/07/2025 को एसओजी काशीपुर के प्रभारी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट, एसआई मनोज धोनी, हे. कां. विनय कुमार, कां. कैलाश तोमक्याल व हरीश गोस्वामी के साथ डिजाईन सेन्टर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टांडा तिराहे की ओर से आने वाली ग्रे रंग की नेक्सान कार को रोक कर चेक किया तो उसमें से 80 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम गौतम सिंह पुत्र अशर्फी लाल निवासी ग्राम गढ़ी गंज, काशीपुर बताया। बरामद शराब के सम्बन्ध में पूछने पर उसने बताया कि मैं राइस मिल में नौकरी करता हूँ, जहां मेरी पगार कम है, यह शराब गांव में बेचने के लिये ले जा रहा था, क्योंकि चुनाव चल रहा हैं तो शराब की खपत हो जाती है और रात को शराब की अच्छी रकम मिल जाती है। ये कार मैं काम के बहाने से लाया था।

बरामद शराब के आधार पर गौतम के खिलाफ धारा 60, 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब की कीमत 1,87,200 रुपये आंकी गई है। मामले की जांच एसआई कपिल काम्बोज के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles