spot_img
spot_img
Thursday, May 7, 2026
spot_img

शाबाश काशीपुर पुलिस : मात्र 10 मिनट में ढूंढ निकाली घर से गायब हुई बच्ची

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने घर से लापता हुई एक बच्ची को सूचना मिलने के महज 10 मिनट के अंदर ढूंढ निकाला और बच्ची को तुरंत सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बता दें कि शुक्रवार की रात्रि 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची खुशी (10 वर्ष) पुत्री वसीम निवासी महेशपुरा, मजार के पास, काशीपुर रात्रि 8ः00 बजे से घर से लापता है। घरवालों एवं आसपास के लोगों ने काफी ढूंढ खोज कर ली लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल जीबी जोशी एवं चौकी इंचार्ज बांसफौड़ान एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मात्र 10 मिनट के भीतर ही बच्ची को ढूंढ निकाला।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पड़ोसी की डांट से बचने के लिए घर से भाग गई है। उक्त घटना के संबंध में जानकारी करने पश्चात कोतवाल जीबी जोशीबष्ट के नेतृत्व में पुलिस फोर्स द्वारा पूरे इलाके में गहनता से ढूंढ खोज की गई। जिस पर खुशी घर से लगभग 200 मीटर दूर एक मकान की आड़ में लगे ठेले के नीचे सोते हुए पाई गई। बालिका को वहां से लेकर सकुशल रात्रि में ही 2ः30 बजे लगभग 1 घंटे पश्चात ही बरामद कर घरवालों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा इतनी त्वरित एवं सार्थक कार्रवाई को देखते हुए घर वालों के साथ साथ पूरे मौहल्ले के लोगों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में कोतवाल जीबी जोशी, एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कैलाश, ताराचंद, हेम तथा मनोज चौहान शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles