spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर : साहब मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है युवक, धकेल सकता है धंधे में 

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेले जाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि एक व्यक्ति ने कटोराताल चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 21 नवंबर को उसकी पुत्री अचानक कहीं लापता हो गई। काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके लापता होन के कुछ दिन बाद उनके पास गौरव नामक युवक का फोन आया। गौरव ने बताया कि तुम्हारी पुत्री दिल्ली में मेरे पास है तथा हम दोनों बालिग हैं व हमने शादी कर ली है।

जब उसने गौरव से अपनी पुत्री से बात कराने व काशीपुर आने को कहा तो गौरव ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति का आरोप है कि गौरव उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है तथा उससे वेश्यावृत्ति कराने के उद्देश्य से उसे बेच सकता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366/504/506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles