spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

काशीपुर : साहब ससुरालिये मांगते हैं दहेज, देवर ने की रेप की कोशिश

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : दहेज में पांच लाख रुपए और एक बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ व रेप करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

क्षेत्र निवासी एक युवती ने महिला हैल्पलाईन काशीपुर में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 19 मई 2020 को दिनेश निवासी काशीपुर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ था। उसकी एक पुत्री भी है। विवाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। परन्तु ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारकर उसके साथ मारपीट करते है।

आरोप है कि उसका पति दिनेश उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। पीड़िता ने पति पर गुप्तांग में चाकू डालने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रूपये व मोटर साईकिल की मांग करते है। ससुराल वालों ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। उसका देवर कपिल उस पर गन्दी नजर रखता था। कपिल ने उसके साथ छेड़छाड़ कर बलात्कार करने का प्रयास भी किया। 9 फरवरी को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 498 (ए) 323 506 354 आईपीसी तथा दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles