spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

काशीपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक का 35वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि. का 35वां (35) वार्षिक साधारण सभा होटल गौतमी हाइट्स, बाजपुर रोड, काशीपुर में संपन्न हुई, जिसमे बैंक का वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार 31-03-2025 को बैंक का डिपॉजिट 24273.76 लाख, ऋण वितरण 14391.72 लाख, बैंक की कार्यशील पूंजी 27366.66 लाख रही तथा आगामी वर्ष हेतु निक्षेपों पर 3000 लाख रुपए व ऋण वितरण में 3000 लाख रुपए की वृद्धि हेतु लक्ष्य रखा गया। साथ ही बैंक के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये शाखा प्रभारी राजीव अग्रवाल, अंकुर टंडन (क.शा.प्र.), शशांक चौधरी (क.शा.प्र.), शाखा माता मंदिर रोड, काशीपुर व शाखा प्रबंधक ब्रह्मपाल सिंह, शाखा प्रभारी पीयूष अरोरा शाखा बाजपुर रोड, काशीपुर को प्रोत्साहन स्वरुप मुख्य अतिथि पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

इसके अतिरिक्त बैंक के सचिव जीवन तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र गुप्ता, संचालक देवेन्द्र सिंह, सौरभ अग्रवाल सी.ए., हरीश कुमार सिंह (एड.), अजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, बाल कृष्ण रस्तोगी, आशीष कुमार, आनन्द कुमार, विपिन अरोरा, अवधेश चौबे, अनुराधा, रेनू चौबे, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अर्पित मेहरोत्रा, सुरेन्द्र सिंह जीना, सर्वेश तोमर आदि उपस्थित रहे।

बैंक के सचिव जीवन तिवारी द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, बैंक के मुख्यालय प्रबंधक अजय गर्ग, सुधांशु वर्मा, ऋषभ कौशिक आदि मौजूद रहे।

सभा के अंत में बैंक उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles