spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

काशीपुर का युवक साथी सहित हल्द्वानी में गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने काशीपुर के एक युवक को उसके साथी के साथ 2 लाख रुपये की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य एवं होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के दिशा निर्देशन, सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में दिनाँक 11.03.2025 को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स यूके18 आर-1301 को रोककर चैक किए जाने पर बाइक में सवार 2 युवकों अतुल सागर (21 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सागर निवासी ग्राम नूरपुर, पोस्ट ढकिया नंबर 1, काशीपुर तथा बलविंदर सिंह (20 वर्ष) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हजीरा गांव, बरहैनी, थाना बाजपुर के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने बताया कि ये लोग उक्त अफीम को ढकिया, काशीपुर निवासी अनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति से लेकर आए हैं तथा अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, एसआई दिनेश जोशी, एएसआई मान सिंह , हे.कां. ललित श्रीवास्तव, कां. संतोष बिष्ट तथा प्रकाश बड़ाल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles