spot_img
spot_img
Saturday, October 24, 2026
spot_img

केलाखेड़ा : पंद्रह लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

इमरान कुरैशी
केलाखेड़ा (महानाद) : पुलिस ने 15 लाख की अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात्रि गश्त के दौरान केलाखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष भुवन जोशी तथा एसआई अर्जुन सिंह ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान फौजी ढाबे के पास बिना नंबर के ट्रक में शराब की पेटियां भरी हुई मिली। पुलिस को देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने हरीश जोशी पुत्र पदमा दत्त जोशी निवासी जयतोली, तहसील चंपावत तथा फूल सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी महेशपुरा, बाजपुर को गिरफ्तार कर लिया तथा शराब व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

15-lakh-ki-sharab

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भुवन जोशी, एसआई अर्जुन सिंह, महिपाल सिंह, कांस्टेबल इरशाद उल्लाह, लक्ष्मण सिंह, उमेश कुमार, नरेश कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles