spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

देहरादून (महानाद) : धामी सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के 2001 बैच के सिपाहियों को 2-2 लाख रुपये देने का फैसला लिया है। इसके लिए राज्यपाल द्वारा आदेश भी जारी हो चुका है।
बता दें कि विगत काफी समय से उत्तराखंड पुलिस के सिपाही 4600 ग्रेड पे के लिए संघर्षरत हैं। उनका कहना है कि 20 साल की सर्विस के बाद 4600 ग्रेड पे दिया जाता है लेकिन उन्हें 2800 ग्रेड पे ही दिया जा रहा है।
विदित हो कि जब से पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से वे राज्य के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने में लगे रहते हैं। चुनाव निकट आने के कारण उन्हें काम करने के लिए समय कम मिला और वे 4600 ग्रेड पे का समाधान नहीं कर पाये। इसलिए उन्होंने 2001 बैच के सिपाहियों को तुरंत राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 2-2 लाख रुपये दिये हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनते ही सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे दिया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles