spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय थाम सकते हैं भाजपा का दामन, भाजपा नेताओं से साधा संपर्क

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दान थाम सकते हैं। किशार ने कल रात देहरादून में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी तथा भाजपा महासचिव (संगठन) अजय कुमार से मुलाकात की है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद उनके भाजपा में शािमल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। यदि किशोर उपाध्याय भाजपा जॉइन करते हैं तो यह कांग्रेस के लिए ये एक बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि किशोर उपाध्याय कांग्रेस के कद्दावर नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार किशोर उपाध्याय शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
हांलाकि अभी खुद किशोर उपाध्याय ने इस प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles