spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

कोसी नदी में अवैध खनन में लगे 3 वाहन सीज

सलीम अहमद

रामनगर (महानाद) : तराई पश्चिम वन विभाग के अंतर्गत कोसी नदी से अवैध खनन करते हुए वन विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज कर दिया।

बता दें कि डीएफओ हिमांशु बागड़ी के दिशा निर्देशन में रेंजर शेखर तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो डंपर व एक ट्रैक्टर ट्राली को उस समय धर दबोचा जब वह कोसी नदी से अवैध खनन कर रहे थे।

तराई पश्चिम बनी विभाग के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोसी नदी में दो डंपर पर एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया जिन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles