spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

कुंभ टेस्टिंग घोटाले में मुख्यमंत्री धामी ने गिराये दो विकेट

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार महाकुंभ में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग प्रकरण मामले में तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर तथा तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. एनके त्यागी को सस्पेंड किया गया है। उक्त अनुशासनिक कार्यवाही जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्राप्त आख्या के क्रम में सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता व लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में प्रस्तावित की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles