spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

कुंडा : पन्नू फार्म निवासियों को हत्या के मुकदमें में फंसाने की कोशिश नाकाम

विकास अग्रवाल
कुंडा/काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने चुनाव से पहले पन्नू फार्म निवासी परगट सिंह व कश्मीर सिंह को हत्या के झूठे मुकदमें में फंसाने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी अभी फरार चल रहा है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ग्राम करनपुर कॉलोनी, थाना कुण्डा निवासी रवीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चुनाव लड़ रहे परगट सिंह पन्नू व उसके पिता कश्मीर सिंह पन्नू निवासीगण पन्नू फार्म, भगतपुर ने उसके पति राहुल पुत्र सूरजपाल की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर परगट सिंह व कश्मीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक राहुल कुमार (निवासी करनपुर कॉलोनी, थाना कुण्डा) की विषाक्त पदार्थ देकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई, ताकि अपराधियों के परिवार के प्रत्याशी को चुनाव में लाभ प्राप्त हो सके।

– दिनांक 19.07.2025 की सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि प्रातः 6ः32ः28 बजे नशा मुक्ति केंद्र के कैमरे संदिग्ध रूप से बंद और 7ः18ः37 बजे पुनः चालू हुए, जबकि केंद्र में डबल इन्वर्टर व जनरेटर होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित नहीं थी।

– डीवीआर व अन्य फुटेज से पता चला कि सुखविन्दर सिंह उर्फ छिन्दर, बलविन्दर सिंह चन्देल और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता (फरार) ने राहुल को नशा मुक्ति केंद्र से पन्नू फार्म की ओर ले जाकर इस अपराध को अंजाम दिया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त –
1. बलविन्दर सिंह चन्देल (उम्र 35 वर्ष) पुत्र स्व. वीर सिंह निवासी कैनाल कॉलोनी, कोसी रोड, रामनगर, नैनीताल।
2. सुखविन्दर सिंह उर्फ छिन्दर (उम्र 56 वर्ष) पुत्र स्व. कुन्दन सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, केलामोड़, भुल्लर फार्म, थाना कुंडा, ऊधम सिंह नगर।

फरार अभियुक्त – सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र स्व. कुन्दन सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, केलामोड़, भुल्लर फार्म, थाना कुण्डा, ऊधम सिंह नगर।

एसएसपी ने बताया कि सुखविन्दर व सतनाम सिंह पर हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित 25 से अधिक मुकदमें विभिन्न जनपदों (ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, खीरी आदि) में पंजीकृत हैं।
गंभीर धाराओं में मुकदमें – 302, 395, 397, 307 आईपीसी एवं 2/3 गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन अपराध।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles