spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

केवीएस प्रीमियर ग्रुप ने किया गया योग शिविर का आयोजन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा प्रायोजित, सहप्रायोजक भारतीय खेल प्राधिकरण, काशीपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं महिला पतंजलि योग समिति काशीपुर, ऊधम सिंह नगर पश्चिम काशीपुर द्वारा एक विशाल योग शिविर का आयोजन प्रातः 5 से 7 बजे तक स्पोटर््स स्टेडियम, रामनगर रोड, काशीपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह, अति विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त विवेक राय, एसपी अभय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीओ अनुषा बडोला, कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह तथा कार्यक्रम के प्रायोजक केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन के संस्थापक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, अर्पण जिन्दल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा प्रकाशित एवं कमला रेखाड़ी, राज्य कार्यकारिणी सदस्या, महिला पंतजलि योग समिति द्वारा संकलित योग पुस्तिका योग दैनन्दिनी के चतुर्थ संस्करण का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया, जिसका निःशुल्क वितरण स्व. विनोद देवी जिन्दल की स्मृति में केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा किया गया जो कि न केवल योग साधकों के मार्गदर्शक का कार्य करेगी बल्कि घरेलू उपचार, औषधियों का सेवन एवं अध्यात्म ज्ञान में भी सहायक होगी।

योग साधना के उपरान्त शिविर में उपस्थित सभी साधकों को केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योग एक प्राचीन परम्परा है, योग विभिन्न रोगों और विकारों में अत्यन्त लाभदायक है तथा योग जीवन का एक समग्र तरीका है जो प्राचीन ज्ञान के सभी तत्वों को एकीकृत करता है ताकि प्रार्थनापूर्वक अनुशासनमय रहते हुए शरीर, मन और आत्मा को एक कर सकें। योग की सुन्दरताओं में से एक खूबी यह भी है कि बूढ़े या युवा स्वस्थ या कमजोर सभी के लिए योग का शारिरिक अभ्यास लाभप्रद है और यह सभी को उन्नति की ओर ले जाने में सहायक होता है। योग के नियमित अभ्यास ने अभ्यासियों की जीवन शैली में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है तथा पुरानी बीमारियों से राहत का अनुभव भी किया। योग दिवस विश्व के लगभग 172 देशो में मनाया जा रहा है जिसमें भारत ने अपना योग गुरू होने का प्रमाण दिया है।

शिविर में स्कूली छात्र-छात्रों द्वारा सगीतमय योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार आदि योग कलायें प्रस्तुत की। इस अवसर पर लोगो ने योग को अपनाते हुए अपने जीवन को स्वस्थ्य एवं निरोगी बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles