spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : लड़की को बालिग बताकर कोर्ट से ली जमानत और फिर लड़की को ले भागा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोर्ट के आदेश पर एक युवक के खिलाफ फर्जी कागज लगाकर जमानत लेने और युवती को दोबारा बहला फुंसलाकर भगा लेजाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मौ. किला निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि पीपलसाना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक विगत 2 फरवरी 2021 को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। जिसके संबंध में उसने थाना काशीपुर में धारा 363/366/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था जिस मामले में वह फरार चल रहा था।
उक्त मुकदमे में जमानत लेने के लिए उक्त युवक ने जटपुरा जिला मुरादाबाद स्थित एक स्कूल से उसकी पुत्री की कक्षा 6 की फर्जी मार्क्सशीट बनवाकर उसमें उसकी जन्मतिथि 1.1.2002 दर्शाकर उसे बालिग दिखाकर कोर्ट से जमानत ले ली। इसके बाद उक्त युवक उनकी पुत्री को फिर से बहला फुसलाकर भगा कर ले गया और कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है ।
व्यक्ति ने पुलिस से अपनी पुत्री को सकुशल बरामद करने की अपील की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles