spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश मेहरोत्रा की प्रथम पुण्य तिथि पर गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. मुकेश मेहरोत्रा की प्रथम पुण्य तिथि पर आज उनके प्रतिष्ठान मेहरोत्रा इण्टरप्राइजेज पर श्रद्धांजलि एवं शर्बत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. मुकेश का जीवन जनता एवं संगठन की सेवा में समर्पित रहा। कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने हमेशा ही संगठन के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज के हर वर्ग के सुख दुःख में वह हमेशा ही शरीक रहते थे जिसके चलते क्षेत्र की जनता का अप्रतिम स्नेह उनके साथ रहा। उनके चले जाने के बाद भी उनका नाम जनता की जुबान पर हमेशा ही जिन्दा रहेगा।

स्व. मेहरोत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जसपुर विधायक आदेश चौहान, हरेन्द्र सिंह लाडी, आर्येन्द्र शर्मा, धर्मपत्नी बीना मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा, योगेश मेहरोत्रा, पुत्र अर्पित मेहरोत्रा, नवदीप मेहरोत्रा, कुंवर सचदेवा, खुशबू एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, इंदुमान, दिलीप मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, सुरेश शर्मा जंगी, सुनील टण्डन, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, अशोक सक्सैना, अपूर्व मेहरोत्रा, राजकुमार सेठी, अज्जू खान, विमल गुड़िया, डाॅ. राकेश कश्यप, महेन्द्र लोहिया, इलियास माहीगीर, विकल्प गुड़िया, महेन्द्र बेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुधीर मेहरोत्रा, विनोद वात्सल्य, उमा वात्सल्य, अलका पाल, गौतम मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, सुशील भटनागर, महेन्द्र चैधरी, मुकेश टण्डन, आशु टण्डन, कैलाश सहगल, रमेश सहगल, अरुण चैहान, जय सिंह गौतम, चेतन अरोरा, विनोद कुमार होण्डा, ओपी सिंह चौहान, शरद मेहरोत्रा, संजय चतुर्वेदी, सुरेश कुमार माहेश्वरी, मौ. जकी, वेदप्रकाश तिवारी, शफीक अहमद अंसारी, मोहित चौधरी, संजय सेठी, स्वतंत्र मेहरात्रा, ब्रह्मा सिंह पाल, कमल गुजराल, प्रीत बम्ब, रोशनी बेगम, संजय चतुर्वेदी, पंकज टण्डन, सूर्यप्रताप सिंह चौहान, रईस परवाना, कमर आलम, मुकेश पाहवा, उमेश सौदा, उमेश जोशी एडवेाकेट, संजय भल्ला, अमन बाली आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles