spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

सुनो, सुनो, सुनो : काशीपुर में अतिक्रमण पर तीन दिन बाद गरजेगा बुलडोजर

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रशासन ने मुख्य बाजार और रतन सिनेमा रोड के अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापारियों को तीन दिन का समय दिया है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो राजस्व व निगम की संयुक्त टीम बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर देगी। इसके लिये एसडीएम की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले काशीपुर निवासी मनोज कौशिक ने मुख्य बाजार ओर रतन सिनेमा रोड पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने दोनों मार्गाे पर अतिक्रमण हटा दिया था। दोबारा अतिक्रमण होने पर मनोज कौशिक एक बार फिर हाईकोर्ट गए। जिस पर हाईकोर्ट ने सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने ओर वहां से कार्रवाई न होने पर कोर्ट में आने को कहा था। जिस पर मनोज कौशिक ने नगर निगम और प्रशासन को इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मनोज कौशिक के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए महाराणा प्रताप चौक से किला बाजार और एमपी चौक से जेल रोड होते हुए डॉक्टर लाइन तक पक्के और कच्चे अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमणकारियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई थी। जिस पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह द्वारा व्यपारियों को अपना अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया है। उसके बाद फिर बुलडोजर अपना काम करेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles