spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

लो जी लो अब ये गवां बैठा अपने 12 लाख 65 हजार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक और युवक ने ऑनलाइन पैसे कमाने के चक्कर में अपने 12 लाख 65 हजार रुपये गंवा दिये। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आदर्श नगर कालोनी, काशीपुर निवासी अमित कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके टेलीग्राम पर आकांक्षा रॉय के नाम से एक वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन भेजा गया। उसको देखने के बाद विज्ञापन पर क्लिक किया गया तो कुछ फॉर्मल्टी के बाद ही टेलीग्राम के माध्यम से उक्त संबंध में चैटिंग शुरु होने लगी, जिस पर उसके द्वारा अपनी सहमति देने के बाद लिंक के माध्यम से एक ग्रुप में जॉइन करा दिया गया।

अमित ने बताया कि इस ग्रुप के एडमिन ने स्वयं को रिसेप्शनिस्ट बताया था, जिस ग्रुप में अन्य लोग भी जॉइन थे। इनके द्वारा शुरु में लाभ हानि के बारे में जानकारी देकर अपने अपने प्रॉफिट के स्क्रीन-शॉट शेयर किए जाते थे। इस ग्रुप में इनके द्वारा छोटे-छोटे विज्ञापन देखने के फ्री टास्क दिये गये, जिसके बदले उनके द्वारा विश्वास में लेने हेतु कुछ प्रॉफिट धनराशि उसके खाते में डाली गइर्। जिसे देख कर उसे भी भरोसा हो गया।

अमित ने बताया कि उसके बाद एडमिन द्वारा अधिक प्रॉफिट का झांसा देने के लिए ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा अधिकतम धनराशि के स्क्रीन -शॉट भेजे गए, जिससे उसे यकीन हो गया, जिस कारण उनके मुताबिक उसके द्वारा इनवेस्टमेंट के नाम पर काशीपुर व नादेही जसपुर के अज्ञात खातों में धनराशि जमा कराई गई।

अमित ने बताया कि धनराशि जमा करने के पश्चात जब उसने प्रॉफिट चार्ट पर पर काफी धनराशि देखी तो उसके द्वारा विड्रल लगाया गया, जिसके लिए उनके द्वारा प्रोसेसिंग चार्ज व जीएसटी मांगने पर उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे फर्जी तरीके से टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम संबधित लिंक भेजकर मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे बारह लाख पैंसठ हजार दो सौ नौ रुपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गयी है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अमित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह सामन्त के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles