spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, जमीन में गाड़ा शव

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दिनांक 16.11.2024 को रेनू न पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति दिनांक 14.11.2024 की रात्रि से गायब है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रभारी चौकी रम्पुरा गणेश भट्ट के सुपुर्द की गई।

गुमशुदा सुमित की खोजबीन हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा सर्विलांस की मदद ली गई। जिसके आधार पर संदिग्ध गणेश पुत्र पूरन निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर से पूछताछ की गई लेकिनगणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये उक्त गुमशुदगी को धारा 140 (3) बीएनएस में तरमीम करते हुये राजू निवासी रम्पुरा की तहरीर के आधार पर विस्तृत जांच शुरु की गई तथा संदिग्ध गणेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त गणेश पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया और सुमित की हत्या का राज उगल दिया।

गणेश ने बताया कि वह सुमित की पत्नी रेनू से प्यार करता है। रेनू के कहने पर उसने अपने साथियों वंश, दीपक, शिवम, गोविन्दा के साथ मिलकर सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गड्डा खोदकर दबा दिया। पुलिस द्वारा वंश, दीपक तथा सुमित की पत्नी रेनू से विस्तृत पूछताछ की गई, सभी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.11.2024 को अभियुक्तगणों की निशादेही पर गड्डे में दफनाये गये सुमित के शव को निकालकर पंचनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई तथा अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 103 (ए), 238 बीएनएस की वृद्धि कर गिरफ्तार किया गया। जबकि खानपुर, बिलासपुर निवासी गोविन्दा तथा रम्पुरा निवासी शिवम उर्फ जुड़ी फरार चल रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1-गणेश चन्द्रा पुत्र पूरन लाल निवासी वार्ड नं. 24, रम्पुरा, रुद्रपुर।
2- वंश पुत्र राहुल सिंह निवासी रम्पुरा, वार्ड नं. 21, रुद्रपुर।
3- दीपक कोली पुत्र विजयपाल निवासी रम्पुरा, वार्ड नं. 22, रुद्रपुर।
4- रेनू पत्नी सुमित निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी , एसएसआई ललित मोहन रावल, नवीन बुधानी, एसआई गणेश भट्ट, जितेन्द्र कुमार, होशियार सिंह, चंदन बिष्ट, चन्द्र सिंह, नेहा राणा, कां. महेन्द्र कुमार, महेश राम, ताजवीर शाही, रमेश चन्द्र तथा दलीप कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles