spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

काशीपुर : महावीर अखाड़े के 20 पहलवानों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : द्रोणासागर रोड स्थित महावीर अखाड़े के 20 पहलवान एक साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उधर कचनाल गाजी की पर्वतीय कॉलोनी में बूथ संख्या 10 के कार्यालय उद्घाटन के दौरान 6 दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

बता दें कि द्रोणासागर स्थित दशकों पुराने प्रसिद्ध श्री महावीर अखाड़े के पहलवान जागेश, राजेंद्र, इकरार हुसैन, हुकम सिंह, अर्पित कुमार, बन्ने पहलवान खलीफा, चेतन पाल, चिंटू सागर, नरेश राजपूत, हरजिंदर सिंह, शुभम कुमार,दीपक कुमार, रवि कुमार, सुमित कुमार, अवतार सिंह, लाखन, शुभम, वरुण, नकुल, दलजीत सिंह व शुभम राठी ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप नेता दीपक बाली ने सभी पहलवानों को टोपी पहना कर उनका स्वागत किया।

उधर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमन बाली की अध्यक्षता में कचनाल गाजी की पर्वतीय कॉलोनी के बूथ संख्या 10 के उद्घाटन समारोह में बूथ अध्यक्ष तरनजीत सिंह के नेतृत्व में लखविंदर सिंह मेहरा, लवी, नावेद चौधरी, राजू, मनीष यादव, अज्जी, करण सिंह, गोपी सिंह, हरजीत सिंह मोनू, हर्ष, असद सहित 6 दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बूथ कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साधु सिंह एडवोकेट, अमित सक्सेना उर्फ तिवारी, सुभाष मल्होत्रा, लकी माहेश्वरी, आरेंद्र वर्मा, मेनका, अजयवीर, हर्ष बब्बर, छोटा चौधरी शिवम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles