spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

महिला दिवस के अवसर पर सक्षम ने किया डीएम रंजना को सम्मानित

रुद्रपुर (महानाद) : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल की जिला इकाई उधम सिंह नगर द्वारा डीएम रंजना राजगुरु को दिव्यांगजनों के लिए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सक्षम जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर एवं अनमोल फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी चौहान ने बताया कि डीएम रंजना राजगुरु दिव्यांगों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं और प्रत्येक दिव्यांगजन की समस्या को हल करने की कोशिश करती हैं।

सक्षम सह प्रांत अनुसंधान प्रमुख सतीश कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि सक्षम द्वारा महाकुंभ हरिद्वार में 7 केंद्र बनाए गए हैं। उन केंद्रों पर विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क नेत्रों की जांच नेत्र विशेषज्ञ द्वारा की जा रही है और निःशुल्क चश्मे वितरित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 11 मार्च से 27 अप्रैल तक चलेगा।

इस मौके पर सक्षम जिला उपाध्यक्ष डाॅ. प्रशांत सिंह कृष्ण पाल, राजीव कुमार, प्रकाश चंद जोशी, मीरा सिंह, सृष्टि चौहान आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles