spot_img
spot_img
Wednesday, July 22, 2026
spot_img

दुस्साहस : महिला दरोगा से चेन छीनने की कोशिश, दरोगा हुई जख्मी

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : बदमाशों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि उन्होंने एक महिला दरोगा की चेन दीनने की कोशिश कर डाली। हालांकि वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये।
बता दें कि पुलिस लाइन में तैनात एक महिला दरोगा अपनी स्कूटी से पुलिस लाइन जा रही थी कि स्वार रोड पर जिला अस्पताल के निकट बाइक सवार बदमाशों ने महिला दरोगा के गले पर झपट्टा मारा, जिससे महिला दरोगा स्कूटी से गिर गई। जिस कारण बदमाश चेन छीनने में कामयाब न हो सके और वहां से फरार हो गये। उधर महिला दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं उनका इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles