spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

जसपुर : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं भाजपा कार्यकर्ता – रेखा आर्य

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जसपुर पहुंची रेखा आर्य का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष राज्यमंत्री मुकेश कुमार के महुआडाबरा स्थित कार्यालय पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत कर अंग वस्त्र भेंट किया।

इस मौके पर रेखा आर्य ने कहा कि भ्रूण हत्या रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र मास के शुभ अवसर पर हरिद्वार से कांवर/गंगाजल भरकर कांवर निकालने के दौरान भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया है। रेखा आर्य ने घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

रेखा आर्य ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश, विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने नगर क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाने की मांग की। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष महुआडाबरा सोनिका चौहान के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उनका रुका हुआ वेतन दिलाए जाने की मांग की गई।

इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राज्यमंत्री मुकेश कुमार, प्रीतम सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार, राजीव कुमार, बीपी सिंह, गौतम गिरी, विनीत चौहान, अशोक कुमार, चेतन अग्रवाल, रानी कौर, भीष्म सिंह, चेतन कुमार, ममता बिल्लू, सायरा खातून, हृदयेश बाला, राकेश, अनिल नागर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles