रुद्रपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त निर्देशों के क्रम में एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने करीब 71 लाख रुपये की स्मैक के साथ 2 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आपकेा बता दें कि क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में दिनांक 07.04.2026 को चौकी लालपुर पुलिस व एएनटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही की गई और महराया कट क्षेत्र के पास एक संदिग्ध अवस्था में घूम रही महिला को रोककर तलाशी ली गई, जिस पर उसके कब्जे से 133 ग्राम अवैध स्मैक व 4000 रुपये नगद बरामद हुइए।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर (उम्र 42 वर्ष) निवासी टिब्बा, लालपुर, किच्छा बताया। उक्त संबंध में कोतवाली किच्छा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
वहीं, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 7.04.2026 को बागवाला रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया।
तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 103.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त ने अपना नाम अर्जुन सिंह (उम्र 26 वर्ष) निवासी कपूरपुर, थाना मीरगंज, जनपद बरेली (उ.प्र.) बताया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा स्मैक फतेहगंज क्षेत्र से लाना बताया गया है, जिसके संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा है कि ‘जनपद ऊधम सिंह नगर में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं समाज को सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।



