spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

मंडप छोड़कर जंगल में भागा दूल्हा, पुलिस की मदद से लाये पकड़ कर

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : इससे पहले की फेरों की रस्म पूरी होती दूल्हा मंडप छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने उसकी काफी खोजबी की लेकिन दसका कुछ पता न चल पाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पांच घंटे की कड़ी मशककत के बाद आखिरकार पुलिस ने दूल्हें को ढूंढ ही लिया। और फिर शादी सम्पन्न हुई।

बता दें कि मिलक मुफ्ती गांव निवासी महिपाल की बारात अजीमनगर थाना क्षेत्र के धूलिया गंज गांव में आई थी। बारात जब खाना खाने बैठी तो बारातियों को खाना पसंद नहीं आया और वे हंगामा काटने लगे। जिस पर घरातियों ने एतराज जताया तो बारातियों और घरातियों में मारपीट होने लगी। इस हंगामें से परेशान दूल्हा महिपाल अपने साथियों के साथ मंडप छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। घरातियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर एसआई राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दूल्हें की खोजबीन शुरु की और आखिरकार रात्रि 12 बजे पुलिस ने दूल्हे को ढूंढ ही लिया। और फिर दोनों पक्षों की पंचायत के बाद आपस में सुलह हो गई और उसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles