spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

उत्तराखंड पुलिस के कई डीएसपी का तबादला

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड पुलिस हेड क्वार्टर ने कई डीएसपी के तबादले कर दिये हैं।

जनपद चमोली में तैनात डीएसपी अमित कुमार का तबादला जनपद नैनीताल में किया गया है।
एसटीएफ देहरादून में तैनात डीएसपी अंकुश मिश्रा का तबादला एलआईयू हेड क्वार्टर उत्तराखण्ड किया गया है।
पुलिस हेड क्वार्टर में तैनात डीएसपी आशीष भारद्वाज का तबादला आईआरबी-द्वितीय, देहरादून किया गया है।

देहरादून में तैनात डीएसपी संदीप नेगी को पुलिस हेड क्वार्टर भेजा गया है।
आईआरबी-प्रथम, रामनगर (नैनीताल) में तैनात डीएसपी परवेज अली का तबादला एसटीएफ (एएनटीएफ), देहरादून किया गया है।
पौड़ी गढ़वाल में तैनात डीएसपी त्रिवेन्द्र सिंह राणा का तबादला जनपद चमोली किया गया है।

आईआरबी-द्वितीय, देहरादून में तैनाम डीएसपी पूर्णिमा गर्ग का तबादला जनपद देहरादून किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles