spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के पिता का निधन, नगर में शोक की लहर

सत्तार अली
रुड़की (महानाद) : नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के पिता विनोद सिंह का आज मेदान्ता अस्पताल में निधन हो गया। 72 वर्षीय विनोद सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका रुड़की के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्हें कुछ दिन पूर्व ही वेदांता में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके निधन का समाचार सुनकर मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री पंडित मनोहर लाल शर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, शिव कुमार चैहान, ब्रांड अंबेसडर वाईके चैधरी व अंजुम गौर, रुड़की प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी व तहसीन अहमद, इमरान देशभक्त, सत्तार अली, शायर अफजल मंगलौरी, डाॅक्टर नैयर काजमी, डाॅ. विक्रांत सिरोही, अब्दुल कय्यूम, मृदुल कुमार, वरुण कुमार मल्होत्रा, आशुतोष गुसाईं, मनसा नेगी, राजीव भटनागर, गिरधर गोपाल, शेखर शर्मा, सार्थक गोयल, आलोक सैनी, अनूप शर्मा, अनुज सिंह, विनीत पुरी, शिवम गोयल, अभिषेक सैनी, मनोज कश्यप, हाजी गुलफाम अहमद, सैयद अतीक अहमद, देशबंधु गुप्ता, शेर अली, अनुराग कौशिक आदि ने मृतक परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

नूपुर वर्मा

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles