spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा कोविड-19 सेवा कार्य भाग-2 के अंतर्गत 30 मई 2021 को मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के प्रत्येक मंडल स्तर पर विभिन्न वार्डों में सेवा कार्य, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संपादित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में संयुक्त रुप से मरीजों के लिए फलों का वितरण किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, मेयर उषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर चंडोक, रजत सिद्धू, अभिषेक गोयल, राजेंद्र सैनी, बृजेश सैनी, हितेंद्र भटनागर, नृपेंद्र चौहान, पार्षद विजय बॉबी, पार्षद मनोज जग्गा, सुनील पाल, कमलेश कुमार, राज कुमार सेठी, प्रदीप त्यागी, संतोष चौबे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles