spot_img
spot_img
Monday, March 2, 2026
spot_img

मां ने अपने 2 साल के बेटे को 13वीं मंजिल से नीचे फेंकर खुद भी की आत्महत्या

गुजरात (महानाद) : सूरत के अलथान इलाके में स्थित मार्तंड हिल्स बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने अपने 2 साल के बेटे को 13वीं मंजिल से नीचे फेंक कर खुद भी आत्महत्या कर ली। मां-बेटे के बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

सीसीटीवी में दिखरह है कि बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रहने वालेलूम्स फैक्ट्री मालिक विलेश पटेल की पत्नी पूजा पटेल अपने बेटे को साथ में ले जाती हुई नजर आ रही है, पूजा कुछ कपड़े सिलवाने के लिए सी-विंग की 13वीं मंजिल पर जा रही थी, ऐसा लगता है कि पूजा आत्महत्या करने के इरादे से ही वहां पहुंची थीं, क्योंकि जिस घर में वह कपड़े सिलवाने गई थीं, उसका दरवाजा बंद था, इसलिए पूजा ने घर की घंटी बजाई, जब उसे यकीन हो गया कि आसपास कोई नहीं है तो उसने अपने 2 साल के बेटे कृषिव को 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली।

पूजा और उसके बेटे के नीचे गिरने पर आसपास मौजूद लोग उन्हें सिविल अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों का पैनल पोस्टमॉर्टम किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles