गजब : पति को झूठे चोरी के इल्जाम में जेल भेज प्रेमी संग फरार हुई 5 बच्चों की मां

0
642

बरेली (महानाद): सीबी गंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने पति को चोरी के झूठे इल्जाम में जेल भेजकर अपने 5 बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। 14 महीने बाद जेल से छूटकर घर आये पति ने पुलिस से अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। उसकी पत्नी सारा जेवर और जमा पूंजी भी अपने साथ ले गई है।

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपना टेंपो बेचकर घर में करीब 27,000 रुपए रखे थे। वह जब काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने आसपास पता किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। उसके सभी 5 बच्चे घर पर थे, लेकिन पत्नी गायब थी। घर में रखा जेवरात और नकदी भी गायब थी। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

Advertisement

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का श्यामगंज में फलों का ठेला लगाने वाले जावेद नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसकी पत्नी करीब 25 दिन पहले जावेद के साथ चली गई है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जिस पर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। 14 महीने बाद जब घर लौटा तो उस समय उसकी पत्नी घर पर ही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद वह जावेद के साथ फरार हो गई। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने धोखाधड़ी से मकान भी अपने नाम लिखवा लिया था।

पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत कई बार पुलिस से कर चुका है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। न ही अभी तक उसकी पत्नी का कोई सुराग हाथ लगा है।