spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

खाई में गिरी मोटरसाईकिल, एक की मौत, दो घायल

देहरादून (महानाद) : ऋषिकेश से कुछ किलोमीटर आगे शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकिल खाई में गिर गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृत युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि अमेठी (यूपी) निवासी तीन युवक एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर केदारनाथ धाम दर्शन के लिए निकले थे।

प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने एक मृतक का शव तथा दो घायल युवकों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला।

घायलों के नाम विश्वास प्रताप सिंह (21 वर्ष) पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर, अमेठी (यूपी), व अपूर्व सिंह (21 वर्ष) पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त बताए जा रहे है। जबकि मृतक का नाम आकाश उपाध्याय (25 वर्ष) पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर, अमेठी (यूपी) बताया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles