spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

नगर निगम का जेई 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद): विजिलेंस की टीम ने नगर निगम के जेई को 25000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ अनिल मनराल ने बताया कि नगर निगम के में स्ट्रीट लाइटें लगाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी ने विजिलेंस विभाग, हल्द्वानी में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कम्पनी द्वारा हल्द्वानी शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया गया तथा इनके रखरखाव का कार्य भी उनके द्वारा किया जाता है। ईईसीएल कम्पनी के द्वारा रखरखाव का भुगतान, नगर निगम से कार्य के संतोषजनक होने का पत्र मिलने पर होता है, जिसे बनाने के लिये नगर निगम, हल्द्वानी के जेई खष्टी बल्लभ उपाध्याय द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

सीओ अनिल मनराल ने बताया कि उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08-02-2024 को नगर निगम, हल्द्वानी में नियुक्त जेई खष्टी बल्लभ उपाध्याय को शिकायतकर्ता से पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये नगर निगम कार्यालय, हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

निदेशक सतर्कता डॉ.वी. मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

यदिआपसे भी कोई रिश्वत मांगता है तो आप सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के टोल फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं हैल्पलाईन नं. 94565 92300 पर 24 घंटे सातों दिन सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत कर सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles