spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

मसूरी को मिलेगी जाम से मुक्ति, हाथीपांव एवं क्रिग्रेंग से चलेगी शटल सेवा

सुहानी अग्रवाल
मसूरी (महानाद) : मसूरी को वाहनों के भारी बोझ और जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम सविन बंसल के निर्देशन में नई व्यवस्था धरातल पर उतर रही है। वहीं, डीएम, एसएसपी के निरीक्षण एवं मंथन के उपरान्त जल्द ही सेटलाईट पार्किंग धरातल पर नजर आएगी। शटल सेवा संचालन के लिए किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन का चयन किया गया है। डीएम के निर्देश पर प्रशासक नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं डीएम सविन बंसल ने कहा है कि जनमानस की सुरक्षा/सुविधा सर्वाेपरि है, जनहित के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जी हां, आपको बता दें कि जिला प्रशासन के प्रयासों से मसूरी को अब जाम से राहत मिलने जा रही है। मसूरी में शटल सेवा संचालन हेतु प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मसूरी में हाथीपांव एवं क्रिग्रेंग से शटल सेवा सचंालन हेतु नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा टेण्डर प्रक्रिया के उपरांत किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन का चयन किया गया है।

विदित हो कि मसूरी में आए दिन जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सविन बसंल ने शटल सेवा प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ हाथीपांव बैण्ड से क्रिंगेग पार्किंग मसूरी तथा मॉल रोड का पैदल भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु सेटेलाईट पार्किंग की कवायद शुरू करने तथा शटल सेवा संचालन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। मसूरी भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद सभागार में जनसुनवाई के दौरान मसूरी वासियों द्वारा जाम की समस्या से निजात दिलाने डीएम से अनुरोध किया गया था, जिसके के क्रम जिलाधिकारी ने जाम निजात दिलाने हेतु व्यवस्थित पार्किंग एवं शटल सेवा संचालन के कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी मसूरी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा तेजी से प्रक्रिया सम्पादित की गई जिसके फलस्वरूप इस कार्य के लिए किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन का चयन कर लिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मसूरी शटल सेवा की सुनियोजित ढंग से समुचित व्यवस्थाएं संचालित की गई तथा विभिन्न स्तर पर मंथन के उपरान्त मसूरी में राज्य की प्रथम सेटेलाईट पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने की कार्यवाही गतिमान है, जो कि हाथीपांव एवं किंग्रेंग पर स्थापित होने जा रही है। क्रिंग्रेग पार्किंग वर्षों से व्यवस्थित ढंग से संचालित नहीं हो पा रही थी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इस पार्किंग को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा हाथीपांव मोड़ पर पार्किंग बनाने के निर्देश दिए थे।

शटल सेवा में कैटैगिरी ए में एसयूवी, इनोवा, स्कॉर्पियो, आर्टिका, एक्सयूवी आदि वाहन।
कैटेगिरी बी में सेडान, स्विफ्ट डिजायर, मारूति सियाज, होंडा अमेज, होंडा सिटी, हुंडई वर्ना, हुंडई ओरा आदि वाहन शामिल रहेंगे।

शटल सेवा वाहनों का रूट किंग्रेग पार्किंग से लाईब्रेेरी चौक मसूरी, किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी, हाथीपांव से लाईब्रेरी चौक मसूरी, हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस मॉल रोड मसूरी रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles