spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

नैनीताल : मुख्यमंत्री धामी ने किया नव निर्मित अत्याधुनिक डीआईजी कार्यालय का उद्घाटन

नैनीताल (महानाद) : आज दिनांक 29.08.2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय (DIG Office) कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल के नव निर्मित अत्याधुनिक कार्यालय/अतिथि गृह/पुलिस कन्ट्रोल रूम का फीता काट कर उद्घाटन किया।

बता दें कि नव निर्मित भवन के परिक्षेत्रीय पुलिस कन्ट्रोल रूम में नैनीताल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु लगाये गये 28 सीसीटीवी कैमरों का लाइव विडियो देखकर मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि/यातायात व्यवस्था बाधित होने पर सम्बन्धित थाना/चौकी को संदेश प्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही की जाती है।

परिक्षेत्रीय कार्यालय को कॉरपोरेट ऑफिस की तर्ज पर अत्याधुनिक रूप देते हुए विगत 20 वर्षों के मैनुअल डाटा को कम्यूटर फॉर्म में डिजिटाईज किया जा रहा है तथा कार्यालय के 22 कम्प्यूटरों को लोकल एरिया नेटवर्किंग प्रणाली के माध्यम से जोडकर डाटा को साझा किया जाता है ।

उक्त समस्त डाटा को सुरक्षित रखने हेतु सर्वर रूम की व्यवस्था की गयी है, जिसमें रेंज कार्यालय के कैम्प ऑफिस हल्द्वानी में स्थापित 08 कम्प्यूटर के डाटा को सुरक्षित रखते हुए आवश्यकतानुसार साझा किया जाता है। परिक्षेत्रीय कार्यालय को स्मार्ट रूप देते हुए कार्यालय को पूर्ण रूप से आधुनिक सुविधाओं व उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।

इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक राम सिंह कैडा, मनोनीत सभासद नगर पालिका नैनीताल मनोज जोशी के अतिरिक्त डीआईजी कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे।

उक्त अवसर पर डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार भी विडियो कान्फ्रेेस के माध्यम से उद्घाटन समारोह में सम्मिलित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles