spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई महिला का 3 तोले का हार चोरी

हल्द्वानी (महानाद) : अन्न प्राशन कार्यक्रम के लिए ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई एक महिला का 3 तोले का सोने का हार चोरी हो गया। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पंचवटी कालोनी, हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 14.10.2024 को उनकी पत्नी प्रियंका जोशी अन्न प्राशन कार्यक्रम हेतु स्टार ब्यूटी पार्लर, पंचवटी कालोनी, हल्द्वानी में तैयार होने गयी थी, जो साथ में अपने जेवरात भी ले गयी थी। जब उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी तो उसने अपना बैग जिसमें ज्वेलरी रखी थी, पास में ही एक सोफे में रख दिया। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर में एक अज्ञात लड़की आई तथा वह सोफे पर ही बैठ गयी और ब्यूटी पार्लर वाली से बातें करने लगी। और फिर वहां से चली गई।

हरीश ने बताया कि जब उनकी पत्नी ने तैयार होकर बैग में से पहनने हेतु अपनी ज्वैलरी निकाली, तो उसके बैग से एक सोने का हार (लगभग 3 तोला) गायब था। उन्हें शक है कि ब्यूटी पार्लर में आयी उक्त अज्ञात लड़की ने ही वह सोने का हार चोरी किया है।

हरीश चंद्र जोशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई दीपक सिंह बिष्ट के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles