spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

नेताओं की पर्चियों पर बांट रहा था शराब, सील कर दी प्रशासन ने शराब की दुकान

किच्छा (महानाद) : जनपद उधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजनीतिक दलों के सदस्यों द्वारा पर्ची सिस्टम के माध्यम से शराब बांटने वाली दुकान को सील कर दिया गया।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर बरिन्दरजीत सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 03/02/2022 को एफएसटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मय टीम एसआई राजेंद्र पंत, कांस्टेबल ललित शर्मा, होमगार्ड महेंद्र पाल के साथ सरकारी वाहन में किच्छा विधानसभा निर्वाचन 2022 पुलभट्टा क्षेत्र में थे। एसआई राजेंद्र पंत को एसओजी रुद्रपुर द्वारा सूचना दी कि किच्छा रोडवेज के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान में राजनीतिक पार्टी के लोग पर्ची देकर शराब ले रहे हैं।

इसकी सूचना पर प्रभारी एफएसटी व एसओजी टीम एसआई सुरेंद्र बिष्ट, कां. पंकज बिनवाल व गणेश पांडे मौके पर पहुंचे तो वहां देखा कि अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर 3 लोग खड़े हैं। जिन्हें दुकान के सेल्समैन ने अंदर से निकाल कर एक अंग्रेजी शराब की पेटी दी तथा उक्त लोगों द्वारा पेटी पैसे के बजाय कुछ पर्ची नुमा चीज उक्त सेल्समैन को दी। शक होने पर अंग्रेजी शराब की दुकान की ओर टीम के सदस्य गए तो पेटी लेकर खड़े व्यक्ति गाड़ी से भाग गए।

शराब की दुकान के अंदर तीन व्यक्ति थे। जिन्हें नाम पता मालूम करने पर अपना नाम क्रमशः नवल किशोर पांडे उम्र 26 वर्ष, मुकेश डाली उम्र 26 वर्ष व मोहन सिंह बताया। तीनों ने बताया कि हम सेल्समैन हैं तीन व्यक्तियों को परिचय देकर अंग्रेजी शराब देने के बारे में पूछा गया तो इधर-उधर की बातें करने लगे तथा कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जिसमें देखा गया कि एक व्यक्ति उतरकर प्लास्टिक के कट्टे लेकर मुख्य गेट पर आकर सेल्समैन से बात कर रहा है। 1 पेटी शराब 8 पीएम ले जाते हुए दिखाई दिया जिसने सेल्समैन को एक पर्ची दी सेल्समैन द्वारा पर्ची अपनी जेब में रखी गई।

सेल्समैन से इस पर्ची के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नही दे पाया जिससे स्पष्ट होता है कि दुकान के सेल्समैन द्वारा राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को पर्ची पर शराब दी जा रही है। जिससे चुनाव 2022 प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। दुकान की डीवीआर को कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles