spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

पंचायत घर में हुई 44 लोगों की कोरोना जांच, 1 मिला पाॅजिटिव

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : ग्राम बमेठा बंगर केशव, हल्दूचौड़ के नारायणपुरम स्थित पंचायत घर में कोरोना की जाँच के लिए कैंप लगाया गया। कैम्प में एंटीजन और आरटीपीसीआर दोनों प्रकार की जांच की गई, जिसमें 44 लोगों ने अपनी जांच करवाई। जांच में गोरापड़ाव निवासी 1 व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया, जबकि गाँव के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

जांच करने आई टीम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अजय दीक्षित, जांचकर्ता बसंत लोहनी, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, ग्राम पंचायत अधिकारी हेमा बृजवाल, उपग्राम प्रधान चंपा पांडे उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles