spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

काशीपुर: महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने की वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने काशीपुर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियों से मुलाकात कर पार्टी के विषय में उनके सुझाव जाने।

ज्ञातव्य है कि अगले वर्ष फरवरी में विधान सभा के चुनाव हैं और कांग्रेस प्रत्याशी विगत 35 वर्षों से काशीपुर से जीत नहीं पाया है। जिसका पार्टी काफी गम्भीर रूप से चिन्तन कर रही है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परमिन्दर ने पूर्व सांसद स्व. सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया के आवास पर वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके विचार जाने एवं स्वयं भी दिशा-निर्देशित किया।

पुरानी महिला कार्यकर्ताओं से मिलकर परमिंदर कौर काफी अभिभूत हुईं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुस्ती व सजगता से काम करने को कहा एवं महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी की अपील की।

इस अवसर पर स्व. सत्येन्द चंद्र गुड़िया की पत्नी विमला गुड़िया, मनोज जोशी एडवोकेट, महिला महानगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य, मुक्ता सिंह, मीनू गुप्ता, लता शर्मा, रोशनी बेगम, हरीश कुमार सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, लक्ष्मी गर्ग, कल्पना गुड़िया, संतोष गुड़िया, विमल गुड़िया, निशित गुड़िया, कुसुम पंत, अलका पाल, गीता चौहान, माधुरी माहेश्वरी, राज बत्रा, मीनू सहगल, पूनम जोशी, मीना अरोरा, मीरा शर्मा, कंचन शर्मा, रुचिका अरोरा, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बोबी, प्रीत अरोरा, सुषमा गुप्ता, दीपक गुप्ता, राशिद फारुखी, नितिन कौशिक, संजय पन्त, रीता शर्मा, कुमकुम सक्सैना, गीतिका पंत अरोरा, मंसूर अली, रितु मेहरोत्रा, पंकज पंत, चेतन अरोरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles