spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

पशु अहाते में आग लगने से जले सभी पशु

गजेन्द्र सिंह
कासगंज (महानाद):  नंगला बंजारा, वाहिदपुर माफी में एक पशु अहाते में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के दो भाइयों के सभी पशु बुरी तरह से जल गए। सभी पशुओं की हालत गंभीर है।

बता दें कि हेम सिंह पुत्र स्व. रामदयाल एवं मेमवती पत्नी स्व. महेंद्र सिंह के पशु अहाते में आग लगने से दोनों के पालतू पशु जल गए। दोनों परिवारों के जीवकोपार्जन का यही पशु सहारा थे। आग लगने की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार कासगंज एवं लेखपाल व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचे ओर मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles