spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

उत्तराखंड के इन जिलों में लगने वाला है पासपोर्ट मेला, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड में अगर आपको पासपोर्ट जल्द बनवाना है तो आपके लिए काम की खबर है। यदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आप इसके लिए घर बैठे ही आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तीन दिसंबर को राज्य के कई जिलों में पासपोर्ट मेला लगने जा रहा है। वहां आपको फोटो खिंचवाने और संबधित दस्तावेज दिखाना होगा। मेले में नए आवेदकों के साथ ही उन आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जो अपना आवेदन पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। आइए जानते है इसके नियम..

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की और श्रीनगर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेला लगने जा रहा है। इस मेले में आवेदक को उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध करवाने के लिए पासपोर्ट मेले में स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। इसके लिए पहले www.passportindia.gov.in पर आवेदन करना होगा।

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से तीन दिसंबर को हाथीबड़कला देहरादून सहित छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) में पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। सामान्य व तत्काल श्रेणी के तहत पासपोर्ट आवेदन पत्र जमा करने के लिए www.passportindia.gov.in पर आवेदन करने व दस्तावेज जमा करने के बाद अप्वांटमेंट सीट के साथ केंद्र में आना होगा।

इसके साथ ही पासपोर्ट बनवान के लिए आवेदकों को अपने अप्वाइंटमेंट सीट के प्रिंट आउट, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं उसकी फोटो प्रतियों को लेकर जानी होगी।  मेले में नए आवेदकों के साथ ही उन आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जो अपना आवेदन पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। आवेदक को केवल एक बार पुन:निर्धारत की अनुमति होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles