spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

रामनगर : पत्थरों से कुचल कर चंद्रसेन कश्यप की हत्या, मचा हड़कंप

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : अज्ञात लोगों द्वारा एक मंदिर के पास एक युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बता दें कि रामनगर में नवनिर्मित बाईपास पुल के नीचे स्थित मंदिर के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को लहूलुहान मृत अवस्था में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद बाबा (उम्र 38 वर्ष) निवासी बंबाघेर, रामनगर के रूप में हुई। मृतक के भाई पप्पू कश्यप ने बताया कि चंद्रसेन कश्यप कई वर्षों से मंदिर में ही रहते थे, घर पर भी नहीं आते थे। उनकी शादी भी नहीं हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल युवक की हत्या से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles