spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने की आत्महत्या, पत्नी गिरफ्तार

लखनऊ (महानाद) : रिलायंस जियो (Reliance Jio) के डीजीएम (DGM) अभिषेक शुक्ला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मंगलवार को उसकी पत्नी कुमुद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को अभिषेक शुक्ला ने अपने घर में पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अभिषेक के पिता रामजी शुक्ला ने उसकी पत्नी कुमुद सहित चार लोगों के खिलाफ अभिषेक को आत्महत्या के उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की जानकारी देते हुए सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ थाना प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि रिलायंस जियो में डीजीएम अभिषेक शुक्ला ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान कुमुद से प्रेम विवाह किया था। उनकी एक तीन साल की बेटी है। दो माह पूर्व कुमुद से विवाद के बाद अभिषेक पत्नी से अलग नंदिनी एनक्लेव में रहने लगा था। अभिषेक के पिता राम शुक्ल ने अभिेषक द्वारा छोड़े गये 7 पन्नों के सुसाइड नोट तथा अभिषेक से हुई बातचीत के आधार पर गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि अभिषेक ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसकी पत्नी कुमुद परिवार से रिश्ता तोड़ कर अभिषेक को लेकर लखनऊ आ गई। कुमुद ने अभिषेक के अपने परिवार वालों से सारे रिश्ते खत्म करवा दिये थे। अभिषेक अपनी पत्नी से छिपकर घर पर बात करता था यदि उसे पता चल जाता तो वह उसके साथ मारपीट करती थी। अभिषेक रिलायंस में डीजीएम था इसलिए वह पत्नी कुमुद के नाम से एयरटेल के टावर का काम लेता था। उस कमाई पर कुमुद ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया था।

अभिषेक के पिता ने बताया कि कुमुद ने इस काम में अपनी बहन के बेटे अपूर्व सिंह उर्फ शुभम को शामिल कर लिया था। कुमुद और अपूर्व के संबंधों से अभिषेक मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। अभिषेक के विरोध करने पर कुमुद अपनी बेटी के साथ अलग रहने की धमकी देती थी। आखिरकार पत्नी की हरकतों से तंग आकर दो महीने पहले वह उससे अलग होकर नंदिनी एनक्लेव में रहने लगा था।

अभिषेक के दोस्त पवन ने बताया कि जिस दिन उसने आत्महत्या की उस दिन उसकी फोन पर किसी से बात हुई थी। जिसके बाद वह बहुत परेशान था। वह लगातार सिगरेट पी रहा था। देर रात कमरे में सिगरेट का धुंआ भर जानेके चलते पवन दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सोमवार की सुबह अभिषेक के एक रिश्तेदार ऋषि के फोन पर उसकी नींद खुली। ऋषि ने उसे बताया कि अभिषेक उसका फोन नहीं उठा रहा है, क्या बात है? जब पवन ने अभिषेक के कमरे में जाकर देखा तो ड्राइंग रूम र्में अिभषेक का शव कुर्सी पर पड़ा था। उसकी लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल जमीन पड़ा था। वहीं पास में ही अभिषेक का सात पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

थाना प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि अपने सुसाइड नोट में अभिषेक ने अपने दस साल के वैवाहिक जीवन के बारे में लिखा था। कि कैसे उसका प्यार भरा परिवार एक युवक के चलते टूट गया। सुसाइड नोट अभिषेक ने ही लिखा है, इसकी जांच के लिए अभिषेक के अन्य दस्तावेज को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा गया है। पिस्टल भी बैलिस्टिक जांच और मोबाइल डाटा रिकवर के लिए भेजा गया है। अभिषेक की पत्नी कुमुद को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वह गोरखपुर कूड़ाघाट गोरक्ष कॉलोनी की मूल निवासी है। सबूत सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles