spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

वीर रस के कवि अनिल साारस्वत ने अमर शहीद देव बहादुर के माता-पिता को किया सम्मानित

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : वीर रस के कवि अनिल सारस्वत ने 7 मार्च 2021 को मिशन श्रद्धाांजलि माह मार्च के अंतर्गत, लद्दाख में शहीद देव बहादुर के पिता शेर बहादुर एवं माता लक्ष्मी देवी को उनके निवास स्थान ग्राम गौरी कला, किच्छा, जिला उधम सिंह नगर पर जाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शहीद के परिजनों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, 2100 रुपये व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह विर्क, कबड्डी कोच गौरव उपाध्याय, अशोक कुमार, भगवान सिंह एवं शहीद के छोटे भाई अनुज देव उपस्थित रहे।

बता दे कि कवि सारस्वत अब तक 29 शहीदांे के परिवारों को सम्मानित कर चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles