spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

पुलिस ने किया पॉक्सो एक्ट के आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने जसपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि कुंडेश्वरी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 12 जुलाई से घर से लापता है। कई जगह तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। उसने बताया कि उसकी बड़ी बेटी के मोबाइल पर हरिद्वार से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसकी छोटी पुत्री का हालचाल पूछने लगा। इसके बाद से उसका फोन नहीं उठ रहा है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसे कुछ दिनों बाद ही बरामद कर लिया था।

मामले में आरोपी शाहरुख पुत्र मोहतसिम निवासी शाहपुर, थाना गंगनहर जिला हरिद्वार को महिला दरोगा बीना पपोला व कांस्टेबल हरीशंकर ने जसपुर बस स्टैंड, काशीपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles