spot_img
spot_img
Friday, September 25, 2026
spot_img

पुलिस ने किया साइबर एवं बाल अपराधों के विरुद्ध छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं बाल अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत, आज दिनाँक 24.09.2026 को कोतवाली जसपुर पुलिस टीम द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी – आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने हेतु छात्रों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया:
* साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन: 1930 (व पोर्टल: cybercrime.gov.in)
* आपातकालीन पुलिस सेवा: 112
* चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
* महिला हेल्पलाइन: 1090

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकगण ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles