spot_img
spot_img
Wednesday, September 16, 2026
spot_img

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पुलिस ने किया छात्र-छात्राओं को जागरूक

रजनेश सिंह
एटा (महानाद) : ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत राजेश कुमार साधना देवी डिग्री कॉलेज धूमरी, एटा में बालक, बालिकाओं व महिलाओं को उन पर होने वाले वास्तविक अपराधों के बारे में जागरूक किया गया और सुरक्षा का भाव उत्पन्न किया गया।

पुलिस द्वारा संपत्ति विवाद व घरेलू मामलों में बालिकाओं को मोहरा बनाए जाने से रोकना स बालिकाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानून के दुरुपयोग के प्रति बालिकाओं को सचेत किया गया। कम उम्र के किशोरियों को स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवन शैली पर जागरूक किया गया। नाबालिग बच्चियां, जो किसी के बहकावे में आकर या प्रेम प्रसंग में पड़कर घर से चली जाती हैं, उसके प्रति जागरूक किया गया।

युवा बालिकाओं व बालकों को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक व सचेत किया गया। सरकारी योजनाएं, हेल्पलाइन नंबर व अन्य सुरक्षा के उपाय बताए गए, शिक्षा रोजगार अन्य कौशल सीखना, जानकारी, संसाधन तक पहुंच, निर्णय लेने का अधिकार, आने-जाने की स्वतंत्रता, सामुदायिक कार्यों में भाग लेना, प्रमुख योजना- कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय में जानकारी दी गई।

बालिकाओं/किशोरियों को उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वूमेंस एस पावर लाइन 1090, महिला सहायता नंबर 181, 112 की जानकारी दी गयी

जाग्रति अभियान टीम में प्रभारी निरीक्षक शंभू नाथ सिंह, एसआई मुकेंद्र सिंह, हे.कां. दिनेश कुमार, कां. राजू बघेल, पवन, शालू, विपिन भाटी तथा प्रवेन्द्र कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles